{"_id":"64ece3a0c8c6960ead0abe66","slug":"the-court-summoned-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-2398-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सीजेएम कोर्ट ने विवेचक को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सीजेएम कोर्ट ने विवेचक को किया तलब
Mon, 28 Aug 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोर्ट में स्पष्ट आख्या प्रस्तुत न करने पर सीजेएम प्रियंका सिंह ने अकबरपुर कोतवाली के विवेचक को दो सितंबर को तलब किया है। सीजेएम ने एसपी को पत्र भेजकर कहा कि जानलेवा हमले व गाली गलौज के एक मामले में देवबख्श उपाध्याय ने मॉनीटरिंग प्रार्थनापत्र दिया था। इस पर अकबरपुर कोतवाली ने अस्पष्ट आख्या उपलब्ध कराई थी।
सीजेएम ने कहा कि 21 अप्रैल 2023 को विवेचक को केस डायरी केे साथ कोर्ट में भेजने के लिए अकबरपुर कोतवाल को निर्देशित किया गया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक एवं विवेचक का यह कार्य न्यायालय के आदेश के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही है। सीजेएम ने एसपी को पत्र भेजते हुए कहा कि चूंकि प्रकरण की मॉनीटरिंग हाईकोर्ट द्वारा की जा रही है। ऐसे में विवेचक को केस डायरी के साथ कोर्ट भेजा जाए। अन्यथा पूरे प्रकरण से हाईकोर्ट को अवगत कराया जाएगा।