फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The couple arrived to inquire about the condition of their newborn son after police intervention

Ambedkar Nagar News: पुलिस की दखल पर नवजात पुत्र का हाल लेने पहुंचे दंपती

Sat, 27 Jul 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
The couple arrived to inquire about the condition of their newborn son after police intervention
अंबेडकरनगर। आखिरकार आठवें दिन दंपती अपने नवजात पुत्र की देखरेख करने के लिए शनिवार को जिला अस्पताल पहुंच ही गए। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर के प्रकाशन के बाद हरकत में आई महरुआ पुलिस ने सरखने किशुनीपुर गांव पहुंचकर दंपती को विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद दंपती जिला अस्पताल पहुंचे। नवजात पुत्र की हालत में बेहतर सुधार न होने पर इस बीच शनिवार को उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित एसएनसीयू वार्ड में 20 जुलाई को नवजात पुत्र को भर्ती कराकर थाना क्षेत्र महरुआ के सरखने किशुनीपुर निवासी दंपती श्यामसुंदर व सुमन के नदारद हो जाने की खबर शनिवार को सिर्फ अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुई। मालूम हो कि संबंधित दंपती ने हालत गंभीर होने पर अपने नवजात पुत्र को जिला अस्पताल स्थित विशेष वार्ड में भर्ती कराया। इसके बाद पलटकर उसका हालचाल लेने नहीं पहुंचे। इस बीच जिला अस्पताल प्रशासन ने कई बार दंपती को फोन कर बुलाया लेकिन आए नहीं। इस पर एक दिन पहले शुक्रवार को जिला अस्पताल प्रशासन ने न सिर्फ अकबरपुर कोतवाली व महरुआ थाना पुलिस बल्कि डीएम व बाल संरक्षण विभाग को भी पत्र लिखा।
विज्ञापन

इस बीच शनिवार को जब अमर उजाला में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो महरुआ थाना पुलिस तत्काल हरकत में आई। संबंधित दंपती के घर पहुंचकर पुलिस कर्मियों ने फटकार लगाई। उन्हें नैतिकता का भी पाठ पढ़ाया। इसके बाद दंपती जिला अस्पताल पहुंचे और पुत्र का हालचाल जाना। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पहले की अपेक्षा बच्चे की हालत में सुधार न होने के चलते उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जरूरी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया है। दंपती भी पुत्र के साथ मेडिकल कॉलेज गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed