फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The condition of 50 roads will be improved with Rs 200 crores.

Ambedkar Nagar News: 200 करोड़ से सुधरेगी 50 सड़कों की बदहाली

Sun, 02 Jun 2024 08:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
The condition of 50 roads will be improved with Rs 200 crores.
अकबरपुर दोस्तपुर सम्पर्क मार्ग का होगा चौड़ीकरण। - संवाद
अंबेडकरनगर। लगभग 200 करोड़ रुपये से जिले की 50 से अधिक प्रमुख सड़कों की मरम्मत होगी, साथ ही कई सड़कों को चौड़ा भी किया जाएगा। इसके लिए प्रांतीय खंड लोक निर्माण द्वारा कार्य योजना तैयार की जा रही है। आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही कार्ययोजना शासन को भेज दी जाएगी। संबंधित सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण से दो लाख से अधिक की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा ।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगी आदर्श आचार संहिता के चलते विकास कार्य का पहिया ठप सा पड़ गया है। अब जबकि लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है तो ऐसे में विभागों में सामान्य काम काज को लेकर गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। इससे आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद एक बार फिर से विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन

इस बीच 27 मई को मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग लखनऊ जितेंद्र कुमार बांगा ने सभी अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि अलग-अलग योजनाओं के तहत सड़क के चौड़ीकरण, नवीनीकरण व सुदृढ़ीकरण को लेकर कार्य योजना तैयार कर लें। प्रांतीय खंड कर्मियों के अनुसार अलग-अलग योजनाओं के तहत 50 से अधिक सड़कों के नवीनीकरण और चौड़ीकरण को लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले निर्माण का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। मंजूरी मिलने के साथ ही आवश्यक प्रकिया के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

इन सड़कों का होगा निर्माण
मया टांडा मार्ग का चौड़ीकरण, अकबरपुर चांदापट्टी दोल्हूपुर मार्ग का चौड़ीकरण, महरुआ, मिझौड़ा यादव मार्ग का चौड़ीकरण, चांदपुर चंदैनी अशरफपुर मार्ग का चौड़ीकरण, एनएच-128 पर अकबरपुर नगर के शहरी क्षेत्र में सड़क का सुंदरीकरण व चौड़ीकरण, जलालपुर मार्ग पर सिकंदरपुर कुर्कीबाजार शिबलीपुर हेड से अरिया होते हुए जमुनीपुर तक नवीनीकरण, टांडा बसखारी जलालपुर सुरहुरपुर मार्ग का चौड़ीकरण, महरुआ दोस्तपुर मार्ग का चौड़ीकरण, कटेहरी लाॅक गेट संपर्क मार्ग समेत लगभग 50 मार्गों का सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा।


तैयार किए जा रहे है प्रस्ताव
लगभग 200 करोड़ की लागत से 50 से अधिक सड़कों के नवीनीकरण, चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही शासन को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। - सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed