{"_id":"68d831a2fec48cb6ab040f58","slug":"the-complainant-is-wandering-around-not-getting-any-solution-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-142835-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फरियादी काट रहे चक्कर, नहीं मिल रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फरियादी काट रहे चक्कर, नहीं मिल रहा समाधान
Sun, 28 Sep 2025 04:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:47 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। न्याय की आस में समाधान दिवस के चक्कर लगाकर फरियादी परेशान चुके हैं, फिर भी राजस्व के मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। कार्रवाई के नाम पर केवल निस्तारण के लिए टीम गठित कर खानापूर्ति कर दी जाती है।
शनिवार को एसपी अभिजीत आर शंकर ने अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर फरियादियों की समस्या सुनीं और उनका निस्तारण करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए। एसपी ने महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया। अकबरपुर के रग्घूपुर निवासी इंद्रजीत ने समाधान दिवस में बताया कि घूर गड्ढे की जमीन पर गांव के एक व्यक्ति ने कब्जा कर पक्का निर्माण करा रहा है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने तत्काल पुलिस टीम भेज निर्माण रुकवा दिया। हालांकि कई को सिर्फ आश्वासन लेकर लौटना पड़ा।
-- -
नशे में देवर करता है मारपीट
कटका समाधान दिवस में पहुंची अमोला बुजुर्ग निवासी कुसुम के मुताबिक उनके पति परदेश में नौकरी करते हैं। देवर आए दिन शराब के नशे में उनको गाली देता है। पूर्व में की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने से उसके हौंसले बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- --
जमीन पर नहीं दे रहे कब्जा
जैतपुर के पक्खनपुर विछैला निवासी रामचंद्र तिवारी के मुताबिक विपक्षी चौहद्दी के अनुसार जमीन नहीं दे रहा । इसके लिए दो माह से अधिकारियों के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
-- -- -
निर्माण नहीं कराने दे रहे विपक्षी-
जलालपुर के अशरफपुर भुआ निवासी माता प्रसाद वर्मा के मुताबिक अपनी खतौनी के भूमि पर मकान निर्माण कर रहे हैं। विपक्षी इसमें हस्ताक्षेप कर निर्माण रोक रहे हैं।