फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The clouds played hide and seek throughout the day, it did not rain

Ambedkar Nagar News: दिनभर चली बादलों की लुकाछिपी, नहीं हुई बारिश

Fri, 20 Jun 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
The clouds played hide and seek throughout the day, it did not rain
शुक्रवार को मौसम रहा सुहावना। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। धूप न निकलने से मौसम सुहाना रहा, लेकिन उमस ने परेशान कर रखा। आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

बारिश के अभाव में खेतों की जोताई और बोआई भी प्रभावित हो रही है। कटेहरी क्षेत्र के किसान रामबरन यादव ने बताया कि बरसात में देरी हो रही है, नहरों का जलस्तर भी सामान्य नहीं है। ऐसे में धान की नर्सरी और खरीफ फसलों की बोवाई समय पर संभव नहीं लग रही।जिले में मानसूनी वर्षा की प्रतीक्षा अभी बनी हुई है। बादलों छाने के बाद भी बारिश न होने से किसान परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले के चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि लगातार बदलते तापमान और उमस भरे वातावरण में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है। बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा रोग और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। सीएमओ डॉ. संजय शैवाल ने बताया कि इस तरह के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सीधा असर पड़ता है। लोग अधिक पानी पिएं, संतुलित आहार लें और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्रवार मौसम का हाल


जिले के विभिन्न ब्लॉकों में मौसम की स्थिति अलग-अलग रही, लेकिन बारिश कहीं नहीं हुई। कटेहरी में सुबह से शाम तक काले बादलों की आवाजाही रही, लेकिन वर्षा नहीं हुई। जलालपुर में कभी धूप तो कभी बादलों की आवाजाही दिनभर लगी रही। वातावरण में उमस बनी रही। भीटी में तेज धूप निकली, बीच-बीच कुछ देर के बदली लिए बदली भी रही। राजेसुल्तानपुर का भी ऐसा ही हाल रही लेकिन, बारिश नहीं हुई। बसखारी में बादल मंडराए, लेकिन बरसे नहीं। विद्युतनगर में सुबह बादलों का घना घेरा रहा, दोपहर बाद धीरे-धीरे आसमान साफ हो गया। आलापुर में दिनभर बादल छाए रहे पर बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed