फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The city and 50 villages were without electricity for hours

Ambedkar Nagar News: शहर और 50 गांव की बिजली घंटों रही गुल

Thu, 19 Jun 2025 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
The city and 50 villages were without electricity for hours
अकबरपुर-बसखारी मार्ग के कुर्की के निकट खुदाई से कटी भूमिगत बिजली केबल।संवाद
अंबेडकरनगर। केबल कटने और फ्यूज जलने से शहर समेत 50 गांव की एक लाख की आबादी की बिजली घंटोंं बाधित रही। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ता बिलबिला उठे।
विज्ञापन

कुर्की पावर हाउस से अकबरपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज बिजली घर को आने वाला बिजली केबल अकबरपुर-बसखारी मार्ग के कुर्की के निकट सड़क चौडीकरण के लिए की जा रही खोदाई की चपेट में आने से बुधवार दोपहर 12 बजे कट गई। इसके बाद इससे संचालित नगर पालिका अकबरपुर के सुलतानपुर, इंजीनियरिंग कॉलेज समेत आधा दर्जन मोहल्लोंं की 10 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित ठप हो गई। केबल कटने की खबर लगते ही बिजली विभाग के अधिकारी लाइनमैन के साथ मौके पर पहुंचे और केबल बदलने का कार्य शुरू कराया। रात करीब 11 बजे कटी केबल को बदलकर आपूर्ति बहाल कराई जा सकी। इस दौरान करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग गर्मी से व्याकुल नजर आए।
भीटी तहसील के सेनपुर पावर हाउस से बुधवार शाम पांच बजे फाॅल्ट होने के बाद समंथा टेमा गोविंदापुर, चंदापुर, समरसिंहपुर, थरियाकला, सया, सेनपुर, दुल्लापुर समेत इससे संचालित 20 गांव की 25 हजार आबादी की बिजली गुल हो गई। शाम सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। समंथा गांव के पास फ्यूज जलने से पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार सुबह 7.30 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणोंं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

यही हाल कटेहरी बिजली घर पर भी देखने को मिला। इस बिजली घर से जुड़े प्रतापपुर चर्मुखा, कटेहरी बाजार, मदनगढ़, बनकठवां, सेमरा घाट समेत 30 गांव के उपभोक्ता पूरी रात ट्रिपिंग से हलकान रहे। बार बार बिजली की आवाजाही से घरों में लगे इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। अघोषित बिजली कटौती के चलते ग्रामीणों को पूरी रात करवट बदलकर बिताने को मजबूर होना पड़ा। अधीक्षण अभियंता राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि केबल कटने की खबर लगते ही बिजलीकर्मियोंं को उसे ठीक करने के लिए लगा दिया गया था। भूमिगत केबल के नाते फाल्ट को ठीक करने में समय लगा। फाॅल्ट होने की दशा में तत्काल उसे ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed