फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The changing mood of the weather is spoiling health

Ambedkar Nagar News: मौसम का बदलता मिजाज बिगाड़ रहा सेहत

Tue, 28 Jan 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 28 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The changing mood of the weather is spoiling health
जिला अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर लगी मरीजों की कतार। 
अंबेडकरनगर। बदलते मौसम का असर अस्पतालों की ओपीडी में भी दिखाई देने लगा है। दिन में धूप और सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण लोग सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आने वाले मरीजों की भीड़ ओपीडी में बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को करीब 1500 मरीज पंजीकृत हुए। इस कारण अस्पताल में पर्चा बनवाने और इलाज कराने में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। इनमें सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या रही। मौसम का मिजाज बार-बार बदलने के कारण बीते एक सप्ताह में अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या में 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

सावधानी बरतने की जरूरत
सीएमएस डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि दिन में चटख धूप और सुबह-शाम ठंड होने की वजह से लोग लापरवाही कर जाते हैं। ऐमे में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वे वायरल संक्रमण और अन्य बीमारियों की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। बताया कि इस मौसम में विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और खानपान पर ध्यान दें। उन्होंने पानी उबालकर पीने की सलाह दी, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed