{"_id":"6011a5c98ebc3e5bb0705190","slug":"the-campaign-will-run-on-a-total-of-28-booths-including-four-new-hospitals-ambedkar-nagar-news-lko5618713111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नए अस्पतालों समेत कुल 28 बूथों पर चलेगा महाअभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नए अस्पतालों समेत कुल 28 बूथों पर चलेगा महाअभियान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 28 व 29 जनवरी को चलने वाले वैक्सीनेशन के महाअभियान में इस बार चार नए केंद्रों के आठ बूथों पर स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। ऐसे में दो दिन तक चलने वाले अभियान में इस बार 11 केंद्रों के 28 बूथों पर 3500 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा। अभियान में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए कुल 140 कर्मचारियों को लगाया गया है। जिन कर्मचारियों को टीका लगना है, उन्हें बुधवार को ही उनके मोबाइल पर संदेश भेज दिया गया। इस बीच दो दिन तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियान में शामिल होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही हिदायत दी कि यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना से जंग जीतने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। 16 जनवरी को प्रथम तो 22 जनवरी को द्वितीय चरण के बाद अब 28 व 29 जनवरी को तीसरे व चौथे चरण की तैयारियां बुधवार को ही पूर्ण कर ली गईं। प्रथम चरण में पांच केंद्र, जबकि दूसरे चरण में सात केंद्र के 20 बूथों पर अभियान चला था। अधिक से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग सके, इसके लिए तीसरे व चौथे चरण में न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या में वृद्धि की गई है। जिला अभिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि तीसरे व चौथे चरण में पूर्व के सात केंद्रों के अलावा इस बार चार नए केंद्र बनाए गए हैं।
जो चार नए केंद्र बनाए गए हैं, उनमें कटेहरी सीएचसी के दो बूथ, भीटी सीएचसी के दो बूथ, रामनगर सीएचसी के दा बूथ ेव जहांगीरगंज सीएचसी के दो बूथ पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा पूर्व के राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन, जिला अस्पताल के तीन, संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में दो, टांडा सीएचसी के चार, बसखारी सीएचसी के दो, जलालपुर सीएचसी के चार व भियांव सीएचसी के दो बूथों पर भी टीका लगाया जाएगा। बताया कि 28 जनवरी को तो 28 बूथों पर टीका लगेगा, लेकिन 29 जनवरी को 27 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य होगा। 29 जनवरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन के स्थान पर चार, जबकि जलालपुर सीएचसी में चार के स्थान पर दो बूथों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
बताया कि तीसरे व चौथे चरण में प्रत्येक बूथ पर 125-125 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। ऐसे में 28 जनवरी को कुल 3500, जबकि 29 जनवरी को 3375 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। पूर्व में प्रत्येक बूथों पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था।
केंद्रों पर पहुंची वैक्सीन
डॉ. हेमंत ने बताया कि वैक्सीनेशन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए एक दिन पहले ही जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर को छोड़कर अन्य सभी केंद्रों पर आवश्यकतानुसार वैक्सीन पहुंचा दी गई है। जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज में 29 जनवरी को सुबह वैक्सीन भेजी जाएगी। बताया कि सुबह 10 से शाम पांच बजे तक लगने वाले टीकाकरण अभियान के लिए प्रत्येक बूथ पर 5-5 कर्मचारियों को लगाया गया है। जिन स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना है, उन्हें बुधवार को ही उनके मोबाइल पर संदेश भेज दिया गया।
सभी तैयारियां पूरी
28 जनवरी को चलने वाले तीसरे चरण के वैक्सीनेशन अभियान में 11 केंद्र के 28 बूथों, जबकि 29 जनवरी को 11 केंद्र के 27 बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इस बार प्रत्येक बूथ पर 125-125 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है। अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ