फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of the young man who died in Malaysia has returned home

Ambedkar Nagar News: मलयेशिया में मृत युवक का शव घर आया, परिजनों ने उठाए सवाल

Fri, 24 Apr 2026 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
The body of the young man who died in Malaysia has returned home
अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र के गोलपुर गांव निवासी सगीर अहमद का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। दोपहर करीब दो बजे स्थानीय कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

सगीर अहमद मई 2025 में रोजगार की तलाश में मलयेशिया गए थे। बीते 13 अप्रैल की सुबह परिजनों को एक वीडियो क्लिप के जरिए उनकी मौत की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि उन्हें मौत की वजह और परिस्थितियों के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सगीर के शव को भारत लाने के लिए उनके परिजनों और सहयोगियों ने काफी प्रयास किए। बुधवार को शव दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, जहां से उसे गांव लाया गया। बृहस्पतिवार दोपहर गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मृतक के भाई अलाउद्दीन ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जांच की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि सगीर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed