फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of the missing young man was found

Ambedkar Nagar News: लापता युवक का मिला शव

Sun, 06 Sep 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
The body of the missing young man was found
विनय सिंह (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में शनिवार रात घर से लापता युवक विनय सिंह (34) का शव रविवार को घर से कुछ दूरी पर मिलने से घर में मातम पसर गया। अचानक हुई इस मौत ने परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

उकरा दुल्लापुर निवासी संजय सिंह के मुताबिक उनके भाई विनय सिंह खेती करते थे। शनिवार रात करीब नौ बजे वह घर से गांव में निकले थे और जल्द लौटने की बात कही थी। इसी बीच परिजन सो गए। रविवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने घर आकर बताया कि विनय सिंह घर से कुछ दूरी पर बेसुध पड़े हैं। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विनय सिंह दो भाइयों में छोटे थे। उनके पिता ललन सिंह का कई साल पहले निधन हो चुका है। बेटे की मौत से उनकी मां विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed