{"_id":"605249b38ebc3ec9675127d7","slug":"the-body-of-an-engineering-student-was-found-ambedkar-nagar-news-lko5700790144","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग के छात्र का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग के छात्र का मिला शव
विज्ञापन
टांडा। सरयू नदी में सोमवार को डूबे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर के दो छात्रों में से एक का शव तीसरे दिन एनडीआरएफ टीम ने कलवारी घाट पुल के निकट से बरामद कर लिया। नदी में पानी ज्यादा होने के कारण टीम को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक छात्र का अभी भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
गौरतलब है कि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर के पांच छात्र सोमवार को टांडा-कलवारी पुल पर घूमने गए थे। इसके बाद वे सब पुल पार कर बस्ती जनपद की सीमा में सरयू नदी में नहाने उतर गए। इसी दौरान दो छात्र नदी में डूब गए।
तमाम प्रयासों के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लगा तो मंगलवार को छात्रों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि दूसरे दिन भी पुलिस प्रशासन एनडीआरएफ टीम को बुला पाने में असफल रहा है। हालांकि मंगलवार अपराह्न तक एनडीआरएफ टीम ने महाराजगंज जनपद से कलवारी पुल तक पहुंचकर छात्रों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी भी नाव से नदी तक गए और एसडीएम अभिषेक पाठक व सीओ संतोष कुमार के साथ बचाव कार्य का जायजा लिया। हालांकि शाम होने तक कोई सफलता नहीं मिल पाई।
इस बीच तीसरे दिन एसडीएम व सीओ टांडा की मौजूदगी में बुधवार को चले अभियान के दौरान पूर्वाह्न के करीब कलवारी पुल के निकट से एक छात्र दिवांशु निवासी हापुड़ का शव तलाश लिया गया। बस्ती जनपद के कलवारी थाने की पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे छात्र तरुणेश शिवम निवासी लखनऊ की तलाश अभी भी की जा रही है।