फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of an elderly man who drowned in the Saryu river four days ago was found

Ambedkar Nagar News: चार दिन पहले सरयू नदी में डूबे बुजुर्ग का मिला शव

Sat, 15 Nov 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 15 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man who drowned in the Saryu river four days ago was found
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर के फरीदपुर तपता हवेली निवासी लालसा (80) का शव चार दिन बाद बृहस्पतिवार की सुबह सरयू नदी में मिला।
विज्ञापन

पोते संदीप के मुताबिक बाबा लालसा 10 नवंबर की सुबह घर से 300 मीटर दूर सरयू नदी में नहाने गए थे। सुबह 11 बजे तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। स्थानीय गोताखोरों के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी। बृहस्पतिवार सुबह नदी में नाव चलाने वाले नाविक ने किनारे पर शव मिलने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त की। लालसा की तीन बेटियां और एक बेटा है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। लालसा के बेटे अरविंद के मुताबिक उनकी बेटी चंदा का विवाह 20 नवंबर को तय है। आजमगढ़ से बरात आनी है। अचानक पिता की मौत के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं। परिजनों में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed