फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of a young man was found on the roadside under suspicious circumstances

Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला युवक का शव

Sat, 07 Dec 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 07 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found on the roadside under suspicious circumstances
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र बसखारी के मसड़ा गांव के निकट बृहस्पतिवार रात सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात कुछ ग्रामीण जब मसड़ा गांव की तरफ से गुजरे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। सड़क के किनारे एक युवक का शव पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बसखारी पुलिस भी घटनास्थल पर आई। उसकी तलाशी ली, लेकिन पहचान संबंधित कोई सामग्री नहीं मिली। बाद में सीएचसी बसखारी शव ले जाया गया। देर रात काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान अंकुर (30) निवासी बनियानी के रूप में हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जानकारी होते ही परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। परिजनों के अनुसार अंकुर बृहस्पतिवार शाम चार बजे पैदल ही घर से बाहर निकला था। यह रुद्रपुर भगाही कैसे पहुंच गया, इसकी जानकारी नहीं है। एसओ बसखारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed