फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of a young man was found in a ruined house, insects were crawling around

Ambedkar Nagar News: खंडहरनुमा घर में मिला युवक का शव, रेंग रहे थे कीड़े

Sun, 02 Feb 2025 09:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in a ruined house, insects were crawling around
अंबेडकरनगर। थाना महरुआ क्षेत्र में रविवार की शाम एक बंद पड़े खंडहरनुमा घर में युवक का शव मिला। शव कई दिन पुराना होने की वजह से कीड़े रेंग रहे थे। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कसड़ा में गोमती पब्लिक स्कूल मोड़ के सामने नेशनल हाईवे सुल्तानपुर अकबरपुर पर बुधराम प्रजापति का पुराना खंडहरनुमा मकान है। इस मकान के अगले हिस्से में लगे दरवाजे सड़ चुके हैं एवं पिछले हिस्से में दरवाजे गायब हैं। यहां कई वर्षों से किसी का आना जाना नहीं होता है। रविवार शाम को आसपास के लोगों को तेज दुर्गंध आने लगी। इस पर कुछ लोगों ने मकान के पिछले हिस्से में जाकर देखा तो वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ था, जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास थी। सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शव सड़ जाने के कारण कोई सुराग नहीं लग सका। इस बीच फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शिनाख्त के लिए फोटो प्रसारित करवाई जा रही है। साथ ही लापता लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed