फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in the room

Ambedkar Nagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 04 Jul 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in the room
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर के फरीदपुर कला में शुक्रवार सुबह अमन वर्मा (25) का शव कमरे में पंखे से रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजन आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

अमन वर्मा का 18 माह पहले पूर्व विवाह हुआ था। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात अमन खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक बाहर न आने पर परिजन कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर अमन का शव पंखे से बंधे रस्सी के फंदे से लटकता नजर आया। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकला गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक शराब का लती था। इसी चलते उसकी पत्नी अपने मायके में रहती थी। माना जा रहा है कि इसी से आहत होकर आत्महत्या की है। थाना प्रभारी रितेश पांडेय ने बताया कि कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं हैं। शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed