फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of a young man found trapped in tree branches

पेड़ की टहनियों में फंसा मिला युवक का शव

Mon, 11 Jan 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man found trapped in tree branches
बसखारी (अंबेडकरनगर)। ब्रह्मभोज में शामिल होने गए युवक का शव संदिग्ध हालात में सोमवार को सुबह हंसवर थाना क्षेत्र में कटोखर चौराहे के पास पेड़ की टहनियों के बीच फंसा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक के बड़े भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के कटोखर चौराहे के निकट एक अस्पताल के पीछे की तरफ सुबह जब कुछ ग्रामीण गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। वहां आम के पेड़ की दो टहनियों के बीच एक युवक का शव फंसा हुआ था। उसके एक हाथ में मिठाई का डिब्बा भी था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हंसवर प्रमोद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतरवाया। तलाशी में जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान आलापुर थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव (26) पुत्र रामफेर यादव के रूप में हुई। पुलिस की ओर से सूचना मिलने के बाद परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर मिले मृतक के बड़े भाई शीवेंद्र ने बताया कि सुरेंद्र रविवार देर शाम डड़वा गांव में रिश्तेदार के घर ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए गया था। भोजन के बाद जब वह लौट रहा था तो उसने बहन को फोन कर जानकारी दी थी कि वह कटोखर चौराहा पहुंच गया है। कुछ देर में घर पहुंच जाएगा। कहा कि जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उसने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि उसके भाई सिर के पीछे चोट का निशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे स्पष्ट है कि उसकी हत्या कर पेड़ की टहनियों के बीच शव को फंसा दिया गया। कहा कि पोस्टमार्टम के बाद वह हत्या का केस दर्ज करने के लिए तहरीर देगा। उधर, एसओ हंसवर प्रमोद सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। बताया कि पेड़ के बीच से होकर हाईटेंशन लाइन गुजरी है। ऐसी आशंका है कि उसकी करंट से मौत हुई है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed