Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The audience's eyes became moist after seeing the touching staging of Bharat Milap

Ambedkar Nagar News: भरत मिलाप का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें

Tue, 25 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 25 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The audience's eyes became moist after seeing the touching staging of Bharat Milap
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील के बनगांव डिहवा गांव में आयोजित सात दिवसीय रामलीला के चौथे दिन भरत मिलाप और राम-केवट संवाद का मंचन हुआ। इसे देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि राजा दशरथ की मृत्यु की खबर सुनकर भरत रोने लगते हैं। वह अयोध्या से अपनी तीनों मां के साथ अपने भाई को वापस लाने के लिए निकल पड़ते हैं। पीछे-पीछे प्रजा चल पड़ती है। निषाद राज से जानकारी लेकर भरत अपने माताओं के साथ चित्रकूट पर्वत पर जाते हैं। वहां भरत राम के चरणों में गिरकर क्षमा याचना करते हैं। फिर राम गले से लगाते हैं। भरत मिलाप के बाद श्रीराम तीनों माताओं का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते हैं और माता सीता भी अपनी तीनों सास के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेती हैं। इसके बाद भरत पिता के बारे में राम से कहते हैं कि अब हमारे बीच पिताश्री नहीं रहे। यह सुनकर श्रीराम, लक्ष्मण और सीता शोकाकुल हो जाते हैं। राम को अपने साथ चलने के लिए भरत मिन्नतें करते हैं। मंत्री सुमंत और प्रजा बार-बार उन्हें अपने साथ जाने के लिए मनाते हैं, लेकिन श्रीराम कहते हैं कि पिता के दिए हुए वचन की मर्यादा न टूटे, इसके लिए हमें यहां रहने की अनुमति दें। इसके पूर्व राम-केवट संवाद के मंचन के दौरान केवट ने प्रभु राम से हठ किया कि आप अपने चरण धुलवाने के लिए मुझे आदेश दे दीजिए तो मैं आपको पार कर दूंगा। केवट ने भगवान से धन-दौलत, पद ऐश्वर्य, कोठी-खजाना नहीं मांगा। उसने भगवान से उनके चरणों का प्रक्षालन मांगा। केवट की नाव से गंगा पार करके भगवान ने केवट को उतराई देने का विचार किया। केवट ने भगवान के चरणों को पकड़ लिया, जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed