फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The arbitrariness of block workers is burdening the needy

Ambedkar Nagar News: जरूरतमंदों पर भारी पड़ रही ब्लाॅक कर्मियों की मनमानी

Sat, 09 Nov 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 09 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
The arbitrariness of block workers is burdening the needy
जहांगीरगंज ब्लाॅक में खाली पड़ा मनरेगा सहायक की कुर्सी। 
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज ब्लाॅक मुख्यालय पर कर्मचारियों की मनमानी जरूरतमंदों पर भारी पड़ रही है। इससे ब्लॉक कार्यालय पर काम के लिए पहुंचने वालों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय में सुबह 11 बजे तक खंड विकास अधिकारी सहित मात्र चार कर्मचारी मौजूद मिले। मनरेगा टेक्नीशियन कार्यालय का ताला तक नहीं खुला था। मनरेगा कार्यालय में एपीओ व ऑपरेटर तो मौजूद मिले, लेकिन कार्यालय के अन्य कर्मचारी ऑफिस नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

मनरेगा सहायक अखिलेश श्रीवास्तव के जिम्मे दो ब्लाॅकों का प्रभार है। रोस्टर के अनुसार शनिवार को उन्हें जहांगीरगंज में उपस्थित रहना था, लेकिन वह कार्यालय नहीं पहुंच सके थे। अवर अभियंता सिंचाई अशोक कुमार भी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। बताया गया कि उनकी ड्यूटी कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में लगाई गई है। एडीओ समाज कल्याण चंद्रभूषण भी कार्यालय नहीं आ सके थे। बताया गया कि जहांगीरगंज के साथ-साथ रामनगर का प्रभार भी उन्हीं के जिम्मे है। रोस्टर के अनुसार शनिवार को उनकी ड्यूटी रामनगर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह, ऑपरेटर अजय यादव, अकाउंटेंट जितेंद्र पांडेय छुट्टी पर बताए गए। इसी परिसर में स्थित कृषि विभाग के कार्यालय का ताला 11 बजे तक नहीं खुला। यहां पर घिनहापुर के शशिकांत व सर्वजीत यादव तथा मुबारकपुर के अनिल बीज लेने के लिए कर्मियों के आने का इंतजार करते मिले। खंड विकास अधिकारी सतीश सिंह ने बताया कि सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वह कार्यालय समय पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed