फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The aim of education should not be only knowledge but also skill development

Ambedkar Nagar News: शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान नहीं, कौशल निर्माण भी हो

Thu, 04 Sep 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 04 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The aim of education should not be only knowledge but also skill development
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बाबा बरुआदास पीजी कॉलेज, परुइय्या आश्रम में बुधवार को सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रही, जिसमें शिक्षा को ज्ञान के साथ-साथ कौशल उन्मुख बनाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. परेश कुमार पांडेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति युवाओं की आकांक्षाओं और राष्ट्र निर्माण के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह नीति शिक्षण को बहुआयामी, अंतरअनुशासनिक और व्यवहारिक बनाती है। उन्होंने छात्रों को कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, पुस्तकालय, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का भरपूर लाभ उठाने की प्रेरणा दी। विशिष्ट वक्ता और छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि आज की शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि रोजगार योग्य कौशल विकसित करना भी होना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति संयोजक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने एनईपी-2020 के प्रमुख बिंदुओं जैसे प्रवेश-निकास लचीलापन, क्रेडिट ट्रांसफर, ग्रेडिंग प्रणाली, मल्टीपल डिग्री विकल्प और ऑनलाइन शिक्षा मंचों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed