फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The accounts will be prepared today, the final list will be released on April 10.

Ambedkar Nagar News: आज तैयार होगा लेखा-जोखा, 10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम सूची

Fri, 27 Mar 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The accounts will be prepared today, the final list will be released on April 10.
जलालपुर तहसील सभागार में शुक्रवार को एसआईआर के लिए आयोजित बैठक में उप​स्थित कर्मचारी। 
अंबेडकरनगर। एसआईआर अभियान के तहत दावे-आपत्तियों और नोटिसों के निस्तारण की मियाद शुक्रवार रात 12 बजे समाप्त हो गई। इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए दिन-रात जद्दोजहद चलते रही। आखिरी दिन करीब 10 हजार बकाया नोटिसों का निस्तारण बड़ी चुनौती साबित हुआ। अधिकारी भी इसकी पल-पल अपडेट लेते हुए। अब शनिवार को एसआईआर अभियान का पूरा लेखा-जोखा तैयार होगा। इसके आधार पर 10 अप्रैल को अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 56280 नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जबकि डाटा मिलाने न होने वाले 2.84 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे गए थे। इस प्रकार से कुल 340436 नोटिस भेजे गए थे जिसके सापेक्ष 3.30 लाख नोटिसों का निस्तारण किया जा चुका है। अनंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद 6 मार्च तक नए मतदाता बनने के 78473 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें 18 से 19 वर्ष के 15765 युवा शामिल हैं। इसके अलावा नाम हटाने के 2832 और संशोधन के लिए 24815 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके, इसके लिए सभी की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed