{"_id":"61a12ee2bc6da61f6c6808ef","slug":"tet-will-be-held-tomorrow-at-49-centers-ambedkar-nagar-news-lko606246014","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल 49 केंद्रों पर होगी टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल 49 केंद्रों पर होगी टीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में 28 नवंबर को आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें परीक्षा को सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। ऐसे में एग्जाम के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए नकलविहीन परीक्षा कराने पर जोर देना होगा। समय रहते सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली जाएं। साथ ही जिन कक्षों में परीक्षा होनी है, वहां पर सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में होने चाहिए।
डीएम ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को टीईटी परीक्षा को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना होगा। 28 नवंबर को परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा 49 केंद्रों पर होगी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगी। इसके अलावा दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर की परीक्षा 37 केंद्रों पर दोपहर बाद ढाई से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए 10 सचल दस्ते बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर दो पर्यवेक्षक, प्रत्येक सेंटर पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी।
परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण घड़ी, ब्लूटूथ ले जाना पूर्णतया वर्जित होगा। केंद्र पर इंटरनेट की सुविधा परीक्षा के दिन बंद रहेगी। इन निर्देशों का सभी को कड़ाई से पालन करना होगा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा से पहले केंद्रों पर जाकर वहां मौजूद व्यवस्था का जायजा लेना सुनिश्चित करें। यदि कोई कमी हो तो उसे समय रहते पूरा कराएं।
विज्ञापन
डीएम ने परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था, प्रश्नपत्र खोलने की सावधानी, सीसीटीवी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। कहा कि परीक्षा नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्वक संपन्न कराने की जरूरत है। कहा कि परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जरूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया रहेगी। इस मौके पर एडीएम अशोक कुमार कनौजिया, डीडीओ वीरेंद्र सिंह सहित समस्त तहसीलों के एसडीएम व सीओ मौजूद रहे।