फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ten people, including a child in critical condition from snakebite

सर्पदंश से बालक समेत दस लोगों की हालत गंभीर

Sun, 03 Jul 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 03 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ten people, including a child in critical condition from snakebite
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में रविवार को भर्ती सर्पदंश के शिकार मरीज। - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक बालक समेत कुल 10 लोगों को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, चार लोगों की हालत गंभीर है। उधर, ग्रामीणों ने सीएचसी व पीएचसी पर सर्पदंश की आवश्यक दवाएं न होने पर नाराजगी व्यक्त की है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत बगीयवा निवासी रामप्रकाश (45) पुत्र रामअभिलाख को शनिवार देर शाम खेत में काम करते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासिनी शिवकुमारी (40) पत्नी पूर्णमासी को रविवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत जमुनीपुर गांव निवासी जगराम (74) पुत्र रामसमुझ को शनिवार देर शाम खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल ले गए, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना अंतर्गत सीहमई कारीरात निवासिनी रीता (22) पुत्री राजितराम को रविवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, महरुआ थाना अंतर्गत सेमरी गांव निवासी भगेलू (20) पुत्र छोटेलाल को रविवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर है। राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत बगुरा गांव निवासी धीरज (14) पुत्र रामकुमार को रविवार सुबह घर के बाहर खेलने के दौरान सांप ने डस लिया।

उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ निवासिनी चांदनी (15) पुत्री दुर्गाप्रसाद को रविवार सुबह घर की साफ-सफाई के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


उधर, टांडा थाना अंतर्गत सूरापुर गांव निवासी सुदीप (16) पुत्र सत्यदेव को रविवार सुबह सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगंज थाना अंतर्गत ममरेजपुर गांव निवासी सोनावर अली का सात वर्षीय पुत्र अफजल रविवार सुबह सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे पहले टांडा सीएचसी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed