{"_id":"ca34059f2e410319fc4f26f37d86a27e","slug":"ten-banned-slaughter-animal-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध प्रतिबंधित दस पशु बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वध प्रतिबंधित दस पशु बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 22 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक से वध प्रतिबंधित दस पशु बरामद किए हैं। मामले में ट्रक सीज करके अज्ञात पशु तस्करों व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरापार बाजार के लोगों ने शनिवार भोर पुलिस को सूचना दी कि बाजार में लावारिस हालत में एक ट्रक खड़ा है। जिस पर वध प्रतिबंधित पशु लदे हैँ। इस पर एसओ अशोक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक में वध प्रतिबंधित दस पशु लदे थे।
विज्ञापन
लिखापढ़ी करके पशुओं को ग्रामीणों के सुपुर्द करके ट्रक सीज कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि रात में किसी समय ट्रक खराब होेने के चलते तस्कर व चालक उसे छोड़कर भाग गए। एसओ ने बताया कि अज्ञात के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन