{"_id":"6574ab02d11df5695a0324a9","slug":"tell-papa-save-my-life-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-7612-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पापा से कह दो... बचा लें मेरी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पापा से कह दो... बचा लें मेरी जान
Sat, 09 Dec 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
अंकिता की मौत के बाद जलालपुर के मित्तूपुर में शनिवार को जुटे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन को फोन करने के बाद बीमार पड़ी विवाहिता की मौत
पिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी जलालपुर(अंबेडकरनगर)। पापा से कह दो, मेरी जान बचा लें...। अपनी बहन को यह फोन करने के बाद विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को न जाने क्या खिला दिया गया कि उसे उल्टियां होने लगीं थीं और उसके बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विगत 7 दिसंबर को जलालपुर नगर के मित्तूपुर निवासी संदीप की पत्नी अंकिता (22) ने देर शाम अपने मायके महरुआ में छोटी बहन निकिता को फोन किया। कांपती आवाज में कहा कि पापा से बोल दो कि मेरी जान बचा लें। मैं बचूंगी नहीं। बताया कि घर में अकेली हूं। पति व सास घर बाहर से बंद कर एक वैवाहिक आयोजन में चले गए हैं। यह भी बताया कि जाने से पहले मुझे चाट खिलाई थी। इसके बाद से ही तबियत बिगड़ी है।
अंकिता के फोन के बाद उसके पिता पंकज ने अपने दामाद को फोन कर फौरन घर पहुंचने को कहा। वह अपनी मां को लेकर घर पहुंचा और अंकिता को जलालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पंकज व अन्य लोग पहुंचे तो अंकिता को काले रंग की उल्टी हो रही थी। रातभर भर्ती रखने के बाद आठ दिसंबर की देर शाम लखनऊ रेफर कर दिया गया। देर रात रास्ते में अंकिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने अंकिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कहा कि विवाह के बाद से ही कई बार विवाद हो चुका है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर समुचित कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल दर्शन सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।