फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   tell about Achievements during bicycle yatra

साइकिल यात्रा निकाल बताईं उपलब्धिया

Thu, 05 May 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 05 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
tell about Achievements during bicycle yatra
अंबेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के मिझौडा़ चैराहे से निकलती सपा की साइकिल यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार पांचवें दिन साइकिल जन संदेश यात्रा में भाग लिया। मंत्री व विधायकों की सक्रिय भागीदारी से ही कार्यकर्ता भी यात्रा को लेकर खासे उत्साहित हैं। गुरुवार को भी विधानसभा क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया।

विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर में साइकिल यात्रा की अगुवाई दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू व भीटी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह ने युवाओं का आह्वान किया कि वे प्रदेश में विकास की अलख को और मजबूत करने के लिए सपा का पूरा साथ दें। नौगवां गांव से निकली रैली ने विभिन्न गांवों में भ्रमण किया।
विज्ञापन


कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा का नेतृत्व चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने किया। मिझौड़ा चौराहे से यात्रा का शुभारंभ हुआ। आलापुर में साइकिल यात्रा की शुरुआत गुरुवार को विधायक भीम प्रसाद सोनकर ने महारमपुर गांव से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष अजित यादव के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं की टीम ने कई गांवों का भ्रमण कर सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। टांडा में निकली जन संदेश यात्रा का नेतृत्व विधायक अजीमुलहक पहलवान ने भूलेपुर में किया।


जलालपुर में साइकिल यात्रा विधायक प्रतिनिधि राजेश सिंह की अगुवाई में निकली। पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीराय ने ग्रामीणों से कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश का युवा इतिहास रचने को तैयार है। इस बार समाजवादी पार्टी और ज्यादा बहुमत से सरकार में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed