फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teenager's body found hanging in the garden

बाग में फंदे पर लटका मिला किशोर का शव

Sun, 24 Jul 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging in the garden
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जैनापुर गांव निवासी एक किशोर का शव शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में अमौली बाग में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

जैनापुर गांव निवासी सोहेल (16) का शव फंदे पर लटका मिलने की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे सोहेल घर से निकला था। करीब एक घंटे के बाद उसका शव अमौली बाग में पेड़ पर रस्सी के सहारे संदिग्ध दशा में लटका मिला।
विज्ञापन

घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर सोहेल का शव मिलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुुंच गए। थानाध्यक्ष रमाकांत प्रजापति ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed