फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teenager injured in beating dies during treatment

Ambedkar Nagar News: पिटाई में घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत

Sun, 04 Aug 2024 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teenager injured in beating dies during treatment
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के रामडीह सरायगढ़ गांव में दो अगस्त को बच्चों के बीच हुए विवाद के बीच मारपीट में गंभीर रूप से घायल किशोरी की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। बाद में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी दिव्यांशु व आर्यन के बीच दो अगस्त को मारपीट हो गई थी। आर्यन की मां सुनीता व 13 वर्षीय बहन खुशबू कुछ देर बाद दिव्यांशु के घर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि इसी बीच वहां पहुंचे दिव्यांशु के रिश्तेदार आलोक व विजय ने अभद्रता करते हुए मां बेटी की पिटाई शुरू कर दी। गुहार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल खुशबू की तीन अगस्त को तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे पहले आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल फिर सीएचसी बसखारी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर शनिवार देर रात उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। बाद में किशोरी के पिता सुभाषचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ संतकुमार सिंह ने कहा कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed