फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   teenager and young man ended their lives by consuming poisonous substances In Ambedkar Nagar

UP News: किशोरी और युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर समाप्त की जीवनलीला, गांववाले बोले- दोनों के बीच थे करीबी रिश्ते

Thu, 20 Feb 2025 05:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Feb 2025 05:50 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में किशोरी और युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। गांववालों ने बताया कि दोनों के बीच तीन वर्ष से करीबी रिश्ते चल रहे थे।

विज्ञापन
teenager and young man ended their lives by consuming poisonous substances In Ambedkar Nagar
love demo - फोटो : AI Generated

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में किशोरी और युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांववालों ने बताया कि दोनों के बीच तीन वर्ष से करीबी रिश्ते थे। किशोरी इंटर की छात्रा थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना हंसवर थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि बुधवार देर शाम 17 वर्षीय किशोरी और राजन तिवारी उर्फ जनरायन तिवारी (24) ने अपने-अपने घर में रहकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां किशोरी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं राजन की हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। कोतवाल बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed