फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teen hit by the current in the pole landed, serious

पोल में उतरे करंट की चपेट में आया किशोर, गंभीर

Sun, 24 Jul 2016 10:20 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Sun, 24 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Teen hit by the current in the pole landed, serious
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में रविवार को भर्ती करंट से झुलसा किशोर। - फोटो : अमर उजाला
पोल से उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने पहुंचे एक बुजुर्ग भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर खेत जाते समय एक महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


सम्मनपुर थाना अन्तर्गत पलई कल्याणपुर गांव निवासी शुभम (14) पुत्र कपिलदेव रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच वहां स्थित पोल से करंट उतर आया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


गुहार पर वहां मौजूद गांव निवासी मंशाराम (62) पुत्र मनीराम बचाने पहुंचे, तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने दोनों को किसी प्रकार खंभे से दूर किया, लेकिन तब तक शुभम गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुभम की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर टांडा थाना अन्तर्गत पियारेपुर गांव निवासिनी अमरावती (40) पत्नी का राजेंद्र रविवार सुबह खेत जाते समय रास्ते में पड़े टुल्लू पंप के लिए खींचे गए तार पर पैर पड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed