फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Team raids, samples for 27 seeds

टीम ने मारे छापे, 27 बीजों के लिए नमूने

Thu, 23 Jun 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Team raids, samples for 27 seeds
अंबेडकरनगर। मिलावटी बीज व कीटनाशक दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर जिले में एक साथ जांच अभियान चलाया गया। सभी एसडीएम के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान 45 दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान मिलावट के संदेह में 27 प्रकार के बीजों का नमूना लिया गया। इस बीच कीटनाशक दवा व बीज बिक्री के संबंध में संबंधित दुकानदारों की ओर से संतोषजनक जवाब न देने पर आठ दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कियाग गया।
विज्ञापन

बीते कुछ समय से लगातार बीज व कीटनाशक दवाओं की बिक्री में दुकानदारों की ओर से मनमानी की शिकायतें सामने आ रही थीं। इस पर डीएम सैमुअल पॉल एन ने सभी एसडीएम को जांच अधिकारी नामित किया था। साथ ही एक साथ जिले में जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इस बीच जिला कृषि अधिकारी पीयूष कुमार ने बताया कि गुरुवार को जिले में चले जांच अभियान में कुल 45 दुकानों पर छापा मारकर मिलावट के संदेह में विभिन्न प्रजातियों के 27 बीजों का नमूना लिया गया। इसमें अकबरपुर तहसील क्षेत्र में एसडीएम पवन जायसवाल के नेतृत्व में 12 दुकानों से नौ नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार भीटी तहसील में 10 दुकानों से सात, टांडा तहसील में 11 दुकानों से नौ, आलापुर व जलालपुर तहसील में 12 दुकानों से दो नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। बताया कि बिक्री व लाइसेंस संबंधित जरूरी कागजात न दिखा पाने के चलते आठ दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed