फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Team raided cracker shops and warehouses

पटाखा दुकानों व गोदामों पर टीम ने मारा छापा

Thu, 09 Sep 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Team raided cracker shops and warehouses
अंबेडकरनगर। भीटी में लाइसेंसी पटाखा निर्माता के घर हुए धमाकों के बाद जिला व पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को सुबह होते ही डीएम व एसपी के निर्देश पर सभी एसडीएम व सीओ ने अपने-अपने क्षेत्रों में छापा मारकर जांच अभियान शुरू कर दिया। लाइसेंसी निर्माता व दुकानदारों की दुकानों पर छापा मारकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पटाखों के रखरखाव की व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही दुकानों व गोदामों पर लगे अग्रिशमन यंत्रों को जांचा और दुकानदारों व निर्माताओं से इसके संचालन आदि के बारे में जानकारी भी ली।
विज्ञापन

भीटी में बीते दिन पटाखा निर्माता के घर में हुए धमाकों ने जिला व पुलिस प्रशासन को चौंका दिया। धमका होने के बाद पुलिस व प्रशासन की उदासीनता को लेकर भी सवाल उठने लगे। आबादी के बीच पटाखा बनाने व रखने की अनुमति को लेकर भी नागरिकों में गुस्सा देखने को मिला। इसी बीच डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम व सीओ की टीम ने जांच अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम मोईनुल इस्लाम व सीओ सदर अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने अकबरपुर के तीनों लाइसेंसधारी पटाखा विक्रेता की दुकानों व गोदामों का निरीक्षण किया। इसमें एके कसौधन, अजीत टंडन व मुज्जम खां की दुकान का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कसौधन पटाखा की दुकान खुली मिली। टीम ने उसे तत्काल बंद करा दिया। इसके अलावा अजीत टंडन व मुज्जम खां की दुकान बंद मिली। बाद में टीम ने अजीत टंडन के दोस्तपुर रोड के बरधाभिउरा स्थित पटाखा गोदाम का भी निरीक्षण किया। यहां भी स्थिति ठीक मिली। टीम ने अहिरौली के एक व बेवाना के दो पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। यहां भी सब कुछ सामान्य पाया गया। अन्य तहसीलों में भी इसी प्रकार का जांच अभियान अधिकारियों ने चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed