{"_id":"670ff416d77a403a8f045516","slug":"teachers-will-teach-125-handicapped-children-at-home-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-122937-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 125 दिव्यांग बच्चों को घर पर पढ़ाएंगे शिक्षक्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 125 दिव्यांग बच्चों को घर पर पढ़ाएंगे शिक्षक्
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होम बेस्ड दिव्यांग बच्चों की अब घर पर ही पढ़ाई होगी। इसके लिए शिक्षण सामग्री भी मिलेगी। समेकित शिक्षा के तहत जनपद के 1,583 परिषदीय विद्यालयोंं में पंजीकृत 125 दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षकों को नियुक्त किया गया है।
यह शिक्षक विशेष टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटीरियल) के तहत बच्चों को उनकी आवश्यकता और रुचि के अनुसार सरल, सुगम और अच्छे पाठ्यक्रम पर आधारित पढ़ाई उनके घर पर कराएंगे।
इसके लिए जिले को चार लाख 37 हजार 500 रुपये का बजट शासन ने जारी किया है। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत इन बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नए प्रयास किए जा रहे हैं। अब समेकित शिक्षा के तहत बच्चों को विशेष सामग्री के जरिए पढ़ाया जाएगा। नोडल अधिकारियों से अकृषक, मल्टीसेंसरी (शारीरिक इंद्रियों से जुड़ा या उनमें शामिल) व स्वनिर्मित टीएलएम तैयार किया जाएगा। इस सामग्री का विवरण विद्यालय की स्टाॅक पंजिका में दर्ज होगा। शिक्षक इसका प्रयोग दिव्यांग बच्चों में उपयुक्त संप्रेषण के तरीके को बढ़ाने व विषय वस्तु सिखाने में करेंगे। य