फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teachers give good education to the young ones

नौनिहालों को अच्छी शिक्षा दें शिक्षक

Sun, 24 Jan 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teachers give good education to the young ones
अंबेडकरनगर। नव नियुक्त शिक्षकों का दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम फेस-टू का आयोजन बीते दिन जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान आलापुर में संपन्न हुआ। प्राचार्य मनोज कुमार गिरि ने नव नियुक्त शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए कहा कि सभी लोगों को परिषदीय शिक्षा के बारे में जानना चाहिए और उसकी उपादेयता को समझना चाहिए। प्रशिक्षण से व्यक्ति के प्रदर्शन में सुधार व गुणवत्ता आती है।
विज्ञापन

शिक्षकों के प्रशिक्षण में प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में परिषदीय शिक्षा में व्यापक सुधार हुआ है। तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं और इन योजनाओं के बारे में जानकारी होने के बाद ही उस पर ठीक तरीके से अमल किया जा सकता है। प्राचार्य ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थी आते हैं और यह हमारे लिए सुनहरा अवसर है कि हम उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान करें। यह भी बताया गया कि अभिमुखीकरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ही बेसिक शिक्षा विभाग के संबंध में जानकारी देना है।
विज्ञापन

बीएसए अतुल कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण नव नियुक्त शिक्षकों को कार्यों को सही एवं प्रभाव पूर्ण ढंग से संपन्न करने एवं जानकारी प्रदान करने के लिए दिया गया है, जिससे कार्य के प्रति समझ, कार्यक्षमता तथा गुणवत्ता में वृद्धि हो सके। इससे पूर्व प्रशिक्षण प्रभारी वीना चौधरी ने प्रशिक्षण के उद्देश्य तथा जनपद के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विषय पर प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता एवं मार्गदर्शक है। शिक्षक का संपूर्ण व्यक्तित्व उसके आचरण, व्यवहार, नेतृत्व क्षमता, सीखने और सिखाने की क्षमता, सहयोग पूर्ण व्यवहार, बच्चों के साथ उसका आत्मीय संबंध, उसकी वेशभूषा, समाज में उसकी भूमिका आदि पर निर्भर करता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्रवक्ता शुचि राय ने आधारशिला ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह पर प्रकाश डाला। ई-पाठशाला फेज-2 पर मोहम्मद अफजल व रवि प्रकाश चौधरी ने जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. विजय चंद्र मिश्रा, दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. सुरेश कुमार, डायट प्रवक्ता श्याम बिहारी बिंद, प्रमोद कुमार सेठ, राकेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed