फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teacher is sacked on fake certificate

फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त

Wed, 27 Jan 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Teacher is sacked on fake certificate
आलापुर। फर्जी कागजातों के आधार पर परिषदीय विद्यालय में नौकरी करने का एक और मामला सामने आया है। प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर मंझरिया में तैनात प्रधानाध्यापक को विभाग ने फर्जी कागजातों के आधार पर नौकरी करने के लिए बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

मामला रामनगर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर मंझरिया से जुड़े प्रधानाध्यापक कौशल किशोर त्रिपाठी से जुड़ा है। बीते दिनों विभाग से हुई शिकायत में कहा गया कि कौशल किशोर की जो नियुक्ति हुई है, उसमें हाईस्कूल का फर्जी अंक पत्र लगाया गया है। इस पर विभाग ने जांच शुरू कर दी। खंड शिक्षाधिकारी रामनगर ने बताया कि कौशल किशोर ने उत्तर मध्यमा का जो अंक पत्र व प्रमाणपत्र लगाया है, उसका सत्यापन संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से कराया गया। वह कूटरचित पाया गया।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि कौशल किशोर ने उत्तर मध्यमा के लिए जिस अनुक्रमांक का जिक्र किया गया है, उस पर किसी अन्य छात्र की प्रविष्टि अंकित है। कौशल किशोर की विभाग में नियुक्ति वर्ष 1991 में की गई थी। तब से वह बतौर परिषदीय शिक्षक काम करता और वेतन लेता चला आ रहा। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए एके सिंह ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से बेसिक शिक्षा की सेवा से बर्खास्त कर दिया। आदेश में कहा गया कि सहायक पद पर हुई नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जा रहा है। नियुक्ति पत्र को निरस्त करते हुए सेवा को नियुक्ति तिथि से ही निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक को 25 जनवरी को पत्र भेजकर कौशल किशोर के वेतन खाते पर रोक लगाने को कहा है। इसमें कहा गया है कि उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। ऐसे में धन का आहरण कतई न होने पाए। इस बीच बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्जी रिकार्ड के आधार पर बने शिक्षक से वेतन खाते की पूरी धनराशि वसूल करने की तैैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed