फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teacher eligibility test today at 49 centers

49 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आज

Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test today at 49 centers
अंबेडकरनगर। जिले के 49 केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी यूपी टीईटी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर पर, जबकि दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल विहीन पूरा कराने के लिए प्रशासन ने एक दिन पहले बैठक कर सभी उपजिलाधिकारियों, केन्द्राध्यक्षों समेत अन्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी तरह की लापरवाही परीक्षा को लेकर बर्दाश्त नही होगी। सभी को अपने उत्तरदायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन

जिले में यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन होना है। प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी, जो 49 केन्द्रों पर आयोजित होगी। इसमें 26 हजार 125 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगी, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की होगी। इसके लिए कुल 37 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर 19 हजार 121 परीक्षार्थी शामिल होंगे। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन ने दो दिन पहले ही सभी उपजिलाधिकारी समेत पर्यवेक्षक, केन्द्राध्यक्ष व परीक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन

डीएम ने सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे को चालू हालत में रखने, पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई का निर्देश दिया था। किसी भी दशा में परीक्षा केन्द्र के अंदर मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, इलेक्ट्रानिक घड़ी आदि नहीं जाना चाहिए। डीएम के निर्देश पर परीक्षा को लेकर जरूरी तैयारियां पूरी ली गई हैं। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जरूरी प्रबंध हो चुके हैं। सभी केन्द्रों पर पुलिस टीम की तैनाती रहेगी। पर्यवेक्षकों की तैनाती के साथ ही 10 सचल दस्ता गठित किया गया है। सभी एसडीएम को निर्देश है कि वह अपने अपने क्षेत्र में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। शनिवार को ही सभी परीक्षा केन्द्रों पर डेस्क स्लिप आदि चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed