फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teacher and student honored for better performance

बेहतर प्रदर्शन पर सम्मानित किए गए शिक्षक व छात्र

Thu, 18 Mar 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teacher and student honored for better performance
अंबेडकरनगर। जिले के सभी बीआरसी सेंटरों पर बुधवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मिशन प्रेरणा को कामयाब बनाते हुए सभी विद्यालयों में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करना है। शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन

अकबरपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र शिवबाबा में प्रेरणा ज्ञानोत्सव के मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन व भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत तेजी से परिषदीय विद्यालयों में संसाधनों की बढ़ोतरी की जा रही है। ऐसे में अध्यापकों को पूरे मन से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में जुटना होगा।
विज्ञापन

बीएसए अतुल कुमार सिंह ने शिक्षकों से कहा कि विद्यालयों में बेहतर माहौल तैयार करना है। इसके लिए एक-एक शिक्षक को अपनी जिम्मेदारी महसूस करनी होगी। बेहतर प्रदर्शन के लिए कई छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीईओ बीएन द्विवेदी, एआरपी डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह व सुनीत गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीरगंज बीआरसी कार्यालय में मुख्य अतिथि विधायक अनीता कमल ने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर एबीआरसी हरिप्रसाद चतुर्वेदी, कृष्णचंद्र मिश्र, शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष शांति भूषण पांडेय व चंद्रकाश पांडेय मौजूद रहे।
रामनगर में विधायक अनीता कमल के अलावा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक त्रिवेणीराम व तहसीलदार आलोक रंजन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता कर रहे एबीएसए श्रवण कुमार यादव ने प्रेरणा ज्ञानोत्सव विषय पर विस्तार से जानकारी दी। संचालन रामबेलास यादव ने किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति, डायट प्रवक्ता मो. अफजल, एआरपी बलराम यादव व आलोक कुमार आदि मौजूद रहे। इन कार्यक्रमों में भी शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्रों को सम्मानित किया गया।
बसखारी बीआरसी कार्यालय पर मुख्य अतिथि टांडा विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू ने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर है, ऐसे में शिक्षकों को अपनी भूमिका का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करना होगा। विशिष्ट अतिथि डायट मेंटर डॉ. सुरेश कुमार ने परिषदीय स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता व संसाधनों में हो रहे सुधार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बीईओ चंद्रभूषण पांडेय ने भी सरकार की योजनाओं के बारे में समझाया। इस मौके पर मुख्य सेविका शिवकुमारी, दीपक चतुर्वेदी, गंगादीन यादव व रामकेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

जलालपुर व भियांव में मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश सिंह ने ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि तेजी से परिषदीय स्कूलों की पहचान बदल रही है। एबीएसए जलालपुर केपी सिंह, भियांव एबीएसए सुनील यादव, बीडीओ एके पांडेय, सीडीपीओ बलराम सिंह, एडीओ पंचायत प्रियंका मिश्रा, समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व अधिकारी मौजूद रहे। अन्य ब्लाकों में भी इसी तरह के आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed