फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   tast of ct scan is done but pesant did not got film

सीटी स्कैन की जांच तो हुई, लेकिन नहीं मिली फिल्म

Fri, 13 Sep 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
tast of ct scan is done but pesant did not got film
अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में सीटी स्कैन फिल्म न मिलने से परेशान मरीज व तीमारदार। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए पहुंचे मरीजों को शुक्रवार को एक बार फिर मुश्किलें उठानी पड़ी। उन्हें रिपोर्ट तो मिली, लेकिन फिल्म नहीं मिली। दरअसल शुक्रवार को फिल्म समाप्त हो गई। नतीजा यह रहा कि शुक्रवार को सीटी स्कैन के लिए आए 11 मरीज सिर्फ रिपोर्ट लेने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

फिल्म की उपलब्धता होते ही उन्हें फिल्म दिए जाने का आश्वासन दिया गया। मरीजों का कहना था कि कभी तकनीकी खराबी के चलते सीटी स्कैन का समुचित लाभ नहीं मिलता, तो कभी फिल्म ही समाप्त हो जाती है। सीटी स्कैन का सुचारु लाभ मरीजों को मिल सके, इसे लेकर जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा तो मरीजों के लिए उपलब्ध है, लेकिन उसका सुचारु लाभ मरीजों को मिल सके, इसे लेकर जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कभी तकनीकी खराबी के चलते उसका समुचित लाभ नहीं मिल पाता, तो कभी अन्य गड़बड़ियों के चलते भी मरीजों को मायूसी हाथ लगती है। शुक्रवार को भी सीटी स्कैन कराने पहुंचे मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें सीटी स्कैन की रिपोर्ट तो मिल गई, लेकिन फिल्म नहीं मिली। मरीजों को बताया गया कि फिल्म समाप्त हो गई है। दो तीन दिन में फिल्म आने की उम्मीद है। इसके बाद उन्हें फिल्म भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटी स्कैन के लिए आए बेवाना के राजेश कुमार व जलालपुर की फूलकुमारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक तो बड़ी मुश्किल से उनका नंबर आया, उस पर जांच के बाद उन्हें सिर्फ रिपोर्ट ही थमाई गई। जब फिल्म के बारे में जानकारी की, तो बताया गया कि वह समाप्त हो गई है। बाद में मिलेगी। कटेहरी से आए जगदीश व सूरापुर के रईस ने कहा कि सीटी स्कैन का मरीजों को समुचित लाभ मिल सके, इसे लेकर अस्पताल प्रशासन तनिक भी गंभीर नहीं हो रहा है। आए दिन कोई न कोई समस्या खड़ी ही रहती है।

अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि फिल्म समाप्त हो गई है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। एक दो दिन में उपलब्ध हो जाएगी। शुक्रवार को सीटी स्कैन कराने के लिए आए मरीजों को रिपोर्ट दे दी गई है। बाद में उन्हें फिल्म भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed