फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tanda won the final match in a thrilling match

Ambedkar Nagar News: रोमांचक मुकाबले में टांडा ने जीता फाइनल मैच

Tue, 31 Jan 2023 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tanda won the final match in a thrilling match
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज में चल रही जनपद स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को टांडा केजीएन ने जगमोहन एकेडमी अकबरपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। बाद में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मैच टांडा केजीएन व जगमोहन एकेडमी अकबरपुर के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले के बीच टांडा ने पहले हॉफ में ही एक गोल कर बढ़त बना ली।
विज्ञापन

बराबरी करने के लिए जगमोहन एकेडमी टीम के खिलाडिय़ों ने कई बार कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हॉफ में टांडा ने दूसरा गोल कर निर्णायक बढ़त बना ली। मैच समाप्त होने की सीटी बजी तो टांडा ने दो गोल से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले दो सेमी फाइनल मैच हुए। पहला सेमी फाइनल मैच जलालपुर व जगमोहन एकेडमी के बीच हुआ। कड़े मुकाबले के बीच मैच शुरू हुआ। पहला हॉफ बराबरी पर छूटा। दूसरे हॉफ के अंतिम दौर में जगमोहन की टीम न गोल कर बढ़त बना ली।
मैच समाप्त हुआ तो एक गोल से जीतकर जगमोहन की टीम ने फाइनल में स्थान बना लिया। दूसरा सेमी फाइनल मैच टांडा व मीरानपुर के बीच हुआ। इसमें एकतरफा मुकाबले में टांडा ने तीन गोल किए जबकि मीरानपुर की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।

इससे पहले श्रीराम वर्मा, हाजी मोहम्मद अकमल जुगनूू व सुरेश वर्मा ने तीनों मैच का अलग अलग शुभारंभ करते हुए खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। बाद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed