{"_id":"693ef00128cf4bdada0e21b0","slug":"tanda-surhurpur-road-will-be-repaired-at-a-cost-of-rs-160-crore-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-147060-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 160 करोड़ रुपये की लागत से टांडा-सुरहुरपुर मार्ग की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 160 करोड़ रुपये की लागत से टांडा-सुरहुरपुर मार्ग की होगी मरम्मत
Sun, 14 Dec 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
अंबेकडकरनगर। नार्थ-साउथ कॉरिडोर योजना के तहत टांडा-सुरहुरपुर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 30 किलोमीटर लंबे मार्ग की 160 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत होगी, जिसमें टांडा से बरीयावन, पट्टी, सुरहुरपुर होते हुए इस मार्ग को 14 मीटर चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है।
इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सर्वे की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। सड़क के दोनों किनारों पर बने भवनों को चिह्नित किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी सुल्तानगढ़, सम्मनपुर, बलुआ बहादुरपुर, बड़ेपुर, पट्टी, सेठाकला व सलाहुद्दीनपुर क्षेत्रों में सर्वे कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा डिवाइडर व फुटपाथ समेत पेंटिग कार्य भी किया जाएगा। चौड़ीकरण के दायरे में आने वाली दोनों पटरियों पर बसे लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। इसके बनने से टांडा, अकबरपुर व जलालपुर विधानसभा के साथ-साथ ग्रामीणांचल में यातायात सुविधा आसान होगी।