फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tanda's result will come first

सबसे पहले आएगा टांडा का परिणाम

Mon, 07 Mar 2022 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Tanda's result will come first
अंबेडकरनगर। टांडा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सबसे पहले, जबकि कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सबसे बाद में परिणाम की जानकारी हो सकेगी। दरअसल टांडा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 360 बूथ हैं, जबकि कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 464 बूथ हैं। वैसे तो 10 मार्च को सुबह 8 बजे एक साथ सभी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना प्रारंभ होगी, लेकिन बूथों की संख्या के आधार पर परिणाम अलग-अलग समय पर आएंगे। इस बीच मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लगातार बैठकें कर मतगणना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पहली बार दो स्थानों पर मतों की गणना होनी है। अकबरपुर, कटेहरी व टांडा विधानसभा सीट की मतगणना राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जबकि जलालपुर व आलापुर विधानसभा सीट के मतों की गणना राजकीय खेल स्टेडियम में की जाएगी। वैसे तो 10 मार्च को सुबह आठ बजे दोनों ही स्थानों पर सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए एक साथ मतों की गणना प्रारंभ होगी, लेकिन परिणाम अलग-अलग समय पर आने की संभावना है। बूथों की संख्या के आधार पर टांडा में सबसे कम बूथ होने के चलते यहां का परिणाम सबसे पहले, जबकि सबसे अधिक बूथ वाले विधानसभा क्षेत्र कटेहरी का परिणाम सबसे बाद में आने की संभावना है। ऐसे में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को परिणाम के लिए अन्य विधानसभा क्षेत्र की तुलना में कुछ अधिक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी शहंशाह ने बताया कि टांडा विधानसभा क्षेत्र में कुल 360 बूथ हैं, जबकि कटेहरी में 464 बूथ, अकबरपुर में 386 बूथ, जलालपुर में 461 व आलापुर में 404 बूथ हैं। ऐसे में सबसे पहले टांडा, फिर अकबरपुर, आलापुर, जलालपुर व बाद में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र का परिणाम सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने राउंड में होगी मतगणना
अपर प्रशिक्षण प्रभारी आरबी यादव ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। 13 टेबल पर ईवीएम में कैद मतों की गणना होगी, जबकि एक टेबल पर वीवीपैट की जरूरत पड़ने पर समीक्षा होगी। बताया कि टांडा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 28 चक्र, कटेहरी में 36 चक्र आलापुर में 32 चक्र, जलालपुर में 36 चक्र व अकबरपुर में 30 चक्र में पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed