फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tamsa and Jauhardih road will be CC at a cost of one and a half crores

डेढ़ करोड़ की लागत से सीसी होगा तमसा व जौहरडीह मार्ग

Wed, 16 Mar 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tamsa and Jauhardih road will be CC at a cost of one and a half crores
अंबेडकरनगर के इस तमसा मार्ग का जल्द होगा सीसी निर्माण - संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के नागरिकों समेत यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शासन ने अकबरपुर नगर के तमसा मार्ग तथा जौहरडीह मार्ग को डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सीसी निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। शासन ने मार्गों के सीसी निर्माण की अनुमति देने के साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 8-8 लाख रुपये की प्रथम किस्त का भुगतान भी कर दिया है। ऐेसे में उम्मीद है कि जल्द ही इस पर निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। प्रत्येक बरसात में हद दर्जे तक इस मार्ग के खराब हो जाने के चलते इन दोनों मार्गों का पिच निर्माण कराए जाने की सीमेंट व कंकरीट से सीसी रोड निर्माण का निर्णय हुआ है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के नागरिकों समेत तमाम यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। आवागमन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण तमसा मार्ग व जौहरडीह मार्ग को शासन ने सीसी निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी है। तमसा मार्ग को अकबरपुर अयोध्या मार्ग से 2 किलोमीटर 400 मीटर तक तथा जौहरडीह मार्ग को अकबरपुर बसखारी मार्ग से 2 किलोमीटर 700 मीटर दूरी तक सीसी निर्माण के लिए हरी झंडी दी गई है। तमसा मार्ग के लिए शासन ने 83 लाख 2 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 8 लाख 30 हजार रुपये निर्गत कर दिया है। इसके अलावा जौहरडीह मार्ग के लिए शासन ने 84 लाख 22 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। प्रथम किस्त के रूप में 8 लाख 42 हजार रुपये निर्गत किय है। निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। ऐसे में उम्मीद है कि इन दोनों मार्गों को सीसी करने का काम लोक निर्माण विभाग जल्द शुरू करेगा। फिलहाल टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर क्षेत्र के लिए यह दोनों मार्ग आवागमन के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। दोनों ही मार्ग बाईपास के रूप में प्रयोग में आता है। आम नागरिक इस मार्ग से होकर शहर की भीड़ से बचते हुए आसानी से गंतव्य तक पहुंचते हैं। तमसा मार्ग पर निर्माण का सबसे ज्यादा लाभ आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय नागरिकों को मिलेगा। बरसात के मौसम में नदी का जल स्तर बढ़ने के चलते तमसा मार्ग की हालत प्रत्येक वर्ष खराब हो जाते हैं। इससे आवागमन करने में नागरिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जौहरडीह मार्ग भी अकबरपुर नगर का बाईपास मार्ग है। रोडवेज क्षेत्र में जाम लगने के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक जौहरडीह मार्ग से आवागमन करते हैं। एक बड़ी-बड़ी आबादी का आवागमन इधर से होता है। ऐसे में इन दोनों मार्ग के बन जाने से नागरिकों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पूरी की जाएगी जरूरी प्रक्रिया
अकबरपुर नगर के तमसा मार्ग व जौहरडीह मार्ग को सीसी करने की अनुमति शासन से मिल गई है। सड़क निर्माण के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बेहतर ढंग से मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। -शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed