फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Suspicious young man entered the house in shorts and vest, villagers tied him to a tree and beat him

Ambedkar Nagar News: कच्छा-बनियान में घर में घुसा संदिग्ध युवक, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई

Sun, 05 Oct 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Suspicious young man entered the house in shorts and vest, villagers tied him to a tree and beat him
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका थाना क्षेत्र के दुल्हूपुर खुर्द गांव में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक संदिग्ध युवक कच्छा और बनियान में एक घर में घुसने की कोशिश करता पकड़ा गया। ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और रस्सी से पेड़ में बांधकर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने लाया। पूछताछ में युवक नशे की हालत में पाया गया है।
विज्ञापन


घटना गांव निवासी ठाकुरदीन के घर की है, जिनका बेटा रेलवे पुलिस में तैनात है। ठाकुरदीन ने बताया कि रात लगभग 11 बजे उन्हें घर के पिछले दरवाजे से संदिग्ध हलचल की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो एक युवक कच्छा-बनियान में दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा था। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे और युवक को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद उसे रस्सी से पेड़ से बांध दिया गया। कटका पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से बचाकर थाने लाई। युवक की पहचान राजेसुल्तानपुर निवासी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। अभी तक चोरी या लूट का कोई स्पष्ट उद्देश्य सामने नहीं आया है। किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। युवक की बाइक घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मिली है। परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



गांव में न्याय की प्रवृत्ति चिंताजनक
जलालपुर सहित टांडा और इब्राहिमपुर क्षेत्रों में हाल के दिनों में यह प्रवृत्ति देखने को मिल रही है कि किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की बजाय ग्रामीण खुद ही न्याय करने लगते हैं। यह चलन बेहद खतरनाक है और किसी दिन बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है। क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचना दें और कानून को हाथ में लेने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed