फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Supply to more than 100 villages of four feeders remained stalled.

Ambedkar Nagar News: चार फीडरों के 100 से अधिक गांवों की आपूर्ति रही ठप

Fri, 31 May 2024 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Supply to more than 100 villages of four feeders remained stalled.
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कल्याणपुर उपखंड में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में बृहस्पतिवार को तकनीकी खराबी आने से इससे संचालित चार फीडरों के 100 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे एक लाख से अधिक आबादी को पूरी रात भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। हालांकि यहां लगे पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति देने की कोशिश की गई, लेकिन आधी रात इस ट्रांसफाॅर्मर में भी खराबी आने से यह व्यवस्था भी फेल हो गई। शुक्रवार को भी आपूर्ति सुचारू न हो पाने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

उपकेंद्र में आई गड़बड़ी से सिकंदरपुर, बडे़पुर, कल्याणपुर समेत चार फीडरोंं से जुड़ी 100 गांवों की एक लाख आबादी की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से हाहाकार मच गया। दरअसल बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे यहां लगे 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर में अचानक खराबी आ गई। इससे बलुआ बहादुरपुर, कल्याणपुर, सर्दिलपुर, सम्मनपुर, मछली गांव, आस्ताबाद, रुकनुद्दीनपुर, साइ समसपुर, सिकंदरपुर, हजपुरा, कजपुरा, परस कटुई, बड़ेपुर, नारीपुर मेहनाजपुर, बरियावन, सुल्तानगढ़, दाउदपुर, लेहड़ी, लखनिया आदि गांव की बिजली ठप हो गई। शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक ट्रांसफाॅर्मर को ठीक नहीं किया जा सका था। इससे घरोंं के इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। इससे चिलचिलाती गर्मी में लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता एके शुक्ला ने बताया कि दोपहर 12 बजे कल्याणपुर उपखंड का पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर ठीक करके बारी-बारी से दो-दो फीडर चलाए जा रहे हैं। 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर को ठीक कराया जा रहा है। देर शाम तक सभी ग्राम सभाओं में आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शहर का भी हाल रहा बेहाल
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर भी बिजली की लुका छिपी से उपभोक्ता हलकान रहे। रात नौ बजे लोक निर्माण विभाग के पास सामने सड़क के दूसरी छोर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के जंपर में खराबी आ गई, न्यूट्रल तार भी टूट गया। इससे कई घरोंं के बिजली उपकरण फुंक गए। इसे ठीक करने के लिए जैसे ही बिजली कर्मी पहुंचे, तभी दीवानी कार्यालय के सामने लगा 100 केवी ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया। आनन-फानन बिजलीकर्मी वहां पहुंचे, 11 बजे रात में उक्त ट्रांसफाॅर्मर को ठीक कर आपूर्ति बहाल की दी, लेकिन पीडब्ल्यूडी के सामने फुंका ट्रांसफाॅर्मर ठीक नहीं हो सका। इससे संचालित कई मोहल्ले के उपभोक्ताओं को रात भीषण गर्मी में बिताने के विवश रहे। औलियापुर मुहल्ले में लगे 250 केवीए ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज कई बार फुंका। यह सिलसिला बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार की दोपहर तक जारी रहा। अधिकारियोंं की मानें तो बीते माह यहां लगे 100 केवीए ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाकर 250 केवीए कर दी गई थी, लेकिन घरों में एसी व कूलर चलने से बढ़े लोड से ट्रांसफॉर्मर में लगे फ्यूज के फुंकने का सिलसिला जारी रहा। नगर के मीरानपुर मोहल्ले में पूरी रात बिजली नहीं आई। सुबह छह बजे आपूर्ति बहाल हुई तो फिर से ठप हो गई। दोपहर 12 करीब आपूर्ति सुचारु हो सकी।

खराबी को किया जा रहा दुरूस्त
अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली उपकरण खराब हो रहे हैं। इनको ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। कल्याणपुर उपकेंद्र में पांच एमवीए ट्रांसफाॅर्मर से रोस्टर के हिसाब से उपभोक्ताओं को बिजली दी जा रही है। 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed