फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Suicide by Man

युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान

Mon, 07 Oct 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Suicide by Man
भीटी। थाना क्षेत्र के मदारभारी गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी मायके गई हुई थी। घर पर सिर्फ उसकी तीन पुत्रियां व एक पुत्र मौजूद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांव निवासी दिव्य शिखा (18) घर के कमरे में गई तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गई। उसके पिता अशोक कुमार (40) पुत्र राममिलन का शव कमरे के छत से साड़ी से लटक रहा था। चीख-पुकार पर न सिर्फ परिवारीजन बल्कि आसपास के ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

इस बीच जानकारी होने पर एसओ मनीष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारा और पंचनामा करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं है। बताया कि अशोक की पत्नी शिवकुमारी सीएचसी भीटी में आशा बहू के पद पर कार्य करती है। वह रविवार सुबह एक दिन के लिए मायके गई थीं। घर पर उसकी तीन पुत्रियां दिव्य शिखा, विभा (15), दिव्यांशी (8) व पुत्र आदित्य (13) ही मौजूद थे। सोमवार को सूचना मिलने पर शिवकुमारी बदहवास हालत में गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार रात घर के पास स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में वह कुछ देर बैठा था। यहां उसका एक ग्रामीण से विवाद हो गया था। मारपीट भी हुई थी, जिससे उसे चोट आ गई थी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि विवाद हुआ था, लेकिन मारपीट नही हुई थी। वह नशे में था। इसके चलते गिरने से चोट आ गई। बाद में वह घर चला गया और सुबह उसका शव छत के सहारे लटका मिला। उसने आत्महत्या क्यों और किन परिस्थितियों में यह परिवारीजन भी नहीं समझ पा रहे हैं।

युवक के फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। घटना की छानबीन की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- बीके श्रीवास्तव, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed