फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sugarcane-laden tractor-trolley overturns, driver dies

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

Fri, 29 Jan 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane-laden tractor-trolley overturns, driver dies
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर अन्नावां बाजार के पश्चिमी छोर पर शुक्रवार को सुबह रोडवेज बस से टकराकर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर सकरवारी दहरपुर निवासी अनिल यादव (22) ट्रैक्टर-ट्रॉली से सुबह गन्ना लेकर चीनी मिल मिझौड़ा जा रहा था। बताया जाता है कि अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर अन्नावां बाजार के पास कोहरे के बीच रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दबकर ट्रैक्टर चालक अनिल यादव व ट्रैक्टर पर सवार अशोक यादव (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर अहिरौली एसओ प्रमोद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने अनिल यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि अशोक यादव का उपचार चल रहा है। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed