फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sugar cane

गन्ने की फसल सूखने से बढ़ी किसानों की मुश्किल

Tue, 15 Sep 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sugar cane
कटेहरी। क्षेत्र के गन्ना किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। रोग लगने से गन्ने की फसल सूखने की कगार पर है। किसान फसल बचाने की तमाम जुगत लगा रहे, अभी तक सफलता नहीं मिल रही है। जिससे उनकी उम्मीदों पर झटका लगा है। किसानों ने मांग की कि बर्बाद हो चुकी फसलों का आंकलन कराकर उन्हें आर्थिक मदद दिलाई जाए।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां भारी बारिश से किसानों की पिपरमिंट की फसल बर्बाद हो गई। वहीं अब वहीं गन्ने की फसल में बीमारी लगने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। दरअसल, तमाम किसानों का गन्ना इन दिनों रोग की चपेट में है। रोग के प्रभाव से गन्ने की फसल धीरे-धीरे सूख रही है। हालांकि किसान इस बीमारी से निजात पाने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कर रहे, लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा। इस स्थिति में अब किसानों के समक्ष फसल को बचाने की चुनौती है। वहीं फसल बचाने की आस छोड़ चुके तमाम किसान फसल काटकर पशुओं को खिलाने में ही भलाई समझ रहे।
विज्ञापन

किसान विजय चौधरी, रामजीत यादव, त्रिभुवन वर्मा, रामदीन व रामनाथ आदि ने बताया कि अचानक गन्ने की फसल सूखने से मुश्किल पैदा हो गई हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद फसल को बचाने में सफलता नहीं मिल रही है। यदि फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई तो उन्हें लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा। किसान रमेश, इंद्रजीत व भोला ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि पिपरमिंट में घाटा झेलने के बाद अब गन्ने की फसल से कुछ हद तक भरपाई हो जाएगी, लेकिन गन्ने की फसल भी बर्बादी की कगार पर है। किसानों का कहना है कि शासन-प्रशासन यदि उन्हें खराब हो चुकी फसलों की भरपाई के तौर पर आर्थिक मदद दे दें तो कुछ हद तक उनकी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। किसानों ने सरकार से मांग की कि गन्ना किसानों की सर्वे कराकर उन्हें उचित क्षतिपूर्ति दिलाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed