{"_id":"626d80fd307b097ebf222d11","slug":"success-comes-from-continuous-efforts-ambedkar-nagar-news-lko62859380","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतत प्रयासों से मिलती है सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतत प्रयासों से मिलती है सफलता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। सतत प्रयासों से सफलताएं हासिल की जा सकती हैं। छात्र जीवन एक ऐसा सुनहरा समय होता है, जहां से बच्चों के भविष्य का निर्धारण होता है। यह विचार शनिवार को एसडीएम अभय कुमार पांडेय ने प्रकट किए। वे पंडित रामअवध बाल विद्या मंदिर रामनगर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
एसडीएम ने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य तय कर, उस पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार का प्रसार जरूर करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जय मूर्ति मिश्र एवं डॉ. प्रदीप कुमार दुबे ने कहा कि प्रतिभा सम्मान से उन सभी को सीख लेने की जरूरत है, जो सम्मान पाने से वंचित रह गए हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि अगली बार जब ऐसा सम्मान समारोह हो तो उनका नाम सूची में अग्रणी तौर पर शामिल रहे। बाद में मेधावियों तनु गुप्ता, राज, श्रद्धा, नेहा, सना परवीन, पूजा, शशिकला, अंशिका गुप्ता, स्मृति, प्रिया मौर्या, सौम्या यादव, अर्णव, आरोही वर्मा, आदर्श यादव, आकांक्षा गुप्त, तनु गुप्ता, अर्पित वर्मा, आर्य यादव, सीमा यादव, प्रिया, आराधना, अनामिका, संध्या साहनी, नेहा वर्मा व अंशिका गुप्ता को सम्मानित किया गया।
आचार्या रागिनी त्रिपाठी एवं नेहा जायसवाल ने बच्चों को प्रेरित किया। अध्यक्षता प्रबंध समिति अध्यक्ष अमरनाथ शुक्ल, जबकि संचालन संचालन नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने की। प्रधानाचार्य जयशंकर त्रिपाठी ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर सतीश कुमार मिश्र, नागेंद्र बहादुर यादव के अलावा विजय नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।