फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students who passed the scholarship exam were honored

Ambedkar Nagar News: छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों को किया सम्मानित

Thu, 20 Mar 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 20 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Students who passed the scholarship exam were honored
 प्राथमिक विद्यालय खजुरिया में सम्मानित किए गए बच्चे
आलापुर (अंबेडकरनगर)। उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरिया रामनगर के कक्षा आठ के तीन बच्चों सूरज यादव, निकिता और हिमांशु का चयन आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ था। बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका रेनू पांडेय, अनुराधा सिंह, सुप्रिया पटेल, पुष्पा, रीता सागर, शशि कुमारी व बृजेश यादव ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शिक्षक बृजेश यादव ने कहा कि कठिन व निरंतर परिश्रम ही सफलता का मूलमंत्र है। शिक्षिका रेनू ने बालिकाओं को जीजीआईसी आलापुर में संचालित विषयों व छात्रावास के विषय में विस्तार से बताया। सुप्रिया पटेल ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करने और शिक्षकों के मार्गदर्शन का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. मोईद, सहायक अध्यापक अब्दुल कय्यूम, आरती देवी, सूफिया कादरी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed