फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students should give accurate answers in science subjects in less words

Ambedkar Nagar News: छात्र विज्ञान विषय में कम शब्दों में दें सटीक जवाब

Fri, 14 Feb 2025 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 14 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Students should give accurate answers in science subjects in less words
आलापुर (अंबेडकरनगर)। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल के छात्रों को विज्ञान विषय में अच्छे अंक लाने के लिए कम शब्दाें में सटीक जवाब देने होंगे। अगर प्रश्न दो अंकों का है तो तीन से चार लाइन, यानी 50 से 70 शब्द पर्याप्त हैं। इसी तरह चार अंकों के प्रश्न में 150 से 200 शब्द पर्याप्त रहेंगे। विषय विशेषज्ञों की सलाह है कि अब ज्यादा किताबों पर ध्यान न दें। अभी तक जो भी नोट्स तैयार किए हैं, उन पर फोकस करें।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रामनगर की शिक्षिका शशि बाला पांडेय ने बता कि कम से कम 10 साल के पेपर ठीक से हल कर लें। लाइट, साउंड और इलेक्ट्रिसिटी को ठीक से पढ़ लिया जाए तो भी अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। परिभाषा और फार्मूले रट कर तैयार कर लें। इसके साथ करंट, पोटेंशियल, पोटेंशियल डिफरेंस की परिभाषाओं पर ध्यान दें। पावर और वर्क के फार्मूला, न्यूमेरिकल्स आमतौर पर पूछे जाते हैं। लाइट टॉपिक में लेंस और उनके रेखा चित्र पर ध्यान दें। साउंड में रेजोनेंस, इको, फार्स, वाइब्रेशन और डैम्ट वाइब्रेशन पर ध्यान दें।
विज्ञापन

जीव विज्ञान वाले खंड में जैव प्रक्रियाएं, हार्मोन, जनन व जैव विकास से जुड़े सवाल तैयार करें। रसायन विज्ञान में अम्ल-क्षार, धातु-अघात, कार्बनिक व अकार्बनिक के रसायनिक समीकरण से संबंधित प्रश्न तैयार करें। जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर के शिक्षक दिलीप त्रिपाठी का कहना है कि रसायन विज्ञान में पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों में अमूमन कॉपर की मेटलर्जी पर एक सवाल आता रहा है। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में आईयूपीसी नाम, साबुनिकरण, ऑर्गेनिक कंपाउंड्स के लैब मेथर्ड पूछे जाते हैं। पीरियॉडिक टेबल के साथ ही वात्या भट्टी को चित्र बनाकर जरूर पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

इन बातों पर ध्यान दें
-प्रत्येक खंड को नए पेज से हल करना शुरू करें। उत्तर स्वच्छता के साथ लिखें।
-चित्र और रासायनिक समीकरण जरूर लिखें। रसायन विज्ञान में रिएक्शन जरूर पढ़ें।
-जीव विज्ञान में चित्र बनाएंगे तो अच्छे नंबर मिल सकते हैं।
-हर खंड से जितने प्रश्न पूछे जाएं, उतने का ही उत्तर दें।
- अनावश्यक उत्तर देने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed