फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students enthralled the audience with cultural programmes

Ambedkar Nagar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा

Wed, 26 Nov 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 26 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Students enthralled the audience with cultural programmes
अंबेडकरनगर। शहर के बीएन केबी पीजी कॉलेज महाविद्यालय का 57वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह की शुरुआत प्रबंध समिति के सदस्य आनंद दुबे, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. अवधेश त्रिपाठी व प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

सरस्वती वंदना यशोदा श्रीवास्तव व अंशिका, महाविद्यालय का कुलगीत राधाकृष्ण चौबे ने प्रस्तुत किया। अन्नू गौड़, अनुपम ने डांडिया व रेलिया बैरन गीत पर, शिव तांडव नृत्य शिल्पी मिश्रा ने प्रस्तुति दी। अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य मो. सलमान के के नेतृत्व में बच्चों ने शेक्सपियर का नाटक मैकबेथ प्रस्तुत किया। खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग में शिवम कुमार व बालिका वर्ग में उजाला भारती ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में वाॅरियर्स टीम को पराजित कर एनसीसी की टीम ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में भी एनसीसी की टीम ने बीएड विभाग को पराजित किया। संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजनीति शास्त्र के सहायक आचार्य डॉ. बृजेश कुमार रजक ने सभी को प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed